कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्‍व की प्रमुख उर्वरक उत्‍पादक सहकारी संस्‍था


 



Joomla Slide Menu by DART Creations

यूरिया

मुद्रण पीडीएफ़

यूरिया एक सफेद क्रिस्‍टलीय पदार्थ है जिसका रासायनिक फार्मुला सीओ (एनएच 2)2 है। यह पानी में अति घुलनशील है और इसमें 46 % नाइट्रोजन होती है । रसायनज्ञों द्वारा संश्‍लेषित यह पहला आर्गेनिक मिश्रण है। यह उपलब्धि 18वीं सदी के शुरूआत में हासिल की गई थी। इसे प्रिल्‍ड के साथ-साथ दानेदार रूप में उत्‍पादित किया जाता है।

प्रिल्‍ड यूरिया

प्रिलिंग टावर से तरल यूरिया को बूंदों के रूप में गिराकर यूरिया के दाने बनते हैं जो सूखकर 1 मि.मी. से 4 मि.मी. का गोल आकार ले लेते हैं। प्रिलिंग टावर के शिखर से इन दानों को ठोस रूप देने के लिए कूलिंग मीडिया के रूप में वायु का प्रयोग किया जाता है। कृभको अपने हजीरा संयंत्र में प्रिल्‍ड यूरिया का उत्‍पादन करता है । उत्‍पादित यूरिया की विशेषता निम्‍न प्रकार है:-

नाइट्रोजन अवयव   : न्‍यूनतम 46 %

बाईयूरेट : अधिकतम 1%

नमी                  : अधिकतम 0.5%

दाने का आकार : 1-2.8 मि.मी. : 90% न्‍यूनतम

दानेदार यूरिया

दानेदार यूरिया रासायनिक तौर पर प्रिल्‍ड यूरिया की तरह ही है। दानेदार यूरिया आकार में थोड़ा बड़ा और कठोर होता है। वर्तमान में प्रिल्‍ड यूरिया का प्रयोग अधिक किया जाता है क्‍योंकि इसकी उर्वरक के अन्‍य अवयवों के साथ मिश्रण करते समय टूटने की प्रतिरोधी क्षमता अधिक होती है । कृभको अपने सुर, ओमान स्थित संयुक्‍त उद्यम कम्‍पनी ओमिफको संयंत्र में उत्‍पादित दानेदार यूरिया का आयात करता है। आयातित दानेदार यूरिया की विशेषता निम्‍न प्रकार है:-

नाइट्रोजन अवयव     : न्‍यूनतम 46 %

बाईयूरेट             : अधिकतम 1%

नमी                   : अधिकतम 0.5%

दाने का आकार       : 2-4 मि.मी. : 90% न्‍यूनतम